'जब बच्चियों के साथ सरेआम...' समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- जमुई की तरह हो एनकाउंटर

समस्तीपुर कांड को लेकर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी को घेरा है। उन्होंने मांग की है कि जमुई की तरह समस्तीपुर में भी आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए।

समस्तीपुर कांड को लेकर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी को घेरा है। चिराग पासवान ने कहा जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगे तो... उन्होंने मांग की है कि जमुई की तरह समस्तीपुर में भी आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। बिहार के जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी की घटना सामने आई है, इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मांग है कि इस घटना के भी आरोपियों का एनकाउंटर हो।

Chirag Paswan on Samastipur Kand

समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का फूटा गुस्सा

उन्होंने कहा 'बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना सामने आई है वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है , ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगें, तो यह कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस के इकबाल को क्या हो गया - जिला पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।'

End of Feed