जयपुर

Rajasthan: शादीशुदा से एकतरफा प्रेम में युवक ने महिला को गोली मारकर की आत्महत्या

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में एक युवक ने पड़ोस में रह रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

भरतपुर में महिला की हत्या के बाद युवक ने किया सुसाइड (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद युवक ने खुद भीआत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि विवाहिता के हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रथम दृष्टया में इसे 'एकतरफा प्रेम' का मामला बताया जा रहा है।

एकतरफा प्यार में महिला को मारी गोली

भरतपुर के सर्किल ऑफिसर पंकज यादव ने बताया कि आरोपी रामबाबू (40) महिला के घर की छत पर पहुंचा जहां वह कपड़े धो रही थी और उस पर गोली चला दी। महिला के हाथ में गोली लगी। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद रामबाबू ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई। घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक के पास से मिले कथित पत्र में उसने लिखा था कि वह महिला को मार डालेगा और अपनी जान दे देगा, क्योंकि महिला का पति उसे विवाहिता से मिलने नहीं दे रहा था। यादव ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह महिला को रिश्ता बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।" उन्होंने बताया कि रामबाबू उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और महिला के घर के पास किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा था लेकिन अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!