Rajasthan News: युवक की जिंदगी का काल बन गया बाइक टकराना, पीट-पीटकर कर दी हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 05:26 PM IST

Two Bikes Collide In Jaipur: सुभाष चौक थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और तनातनी शुरू हो गई। इसके बाद दूसरे पक्षों के युवकों ने मिलकर बाइक सवार इकबाल को जमकर पीटा। इससे इकबाल बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहूंची।

Two Bikes Collide In Jaipur: राजस्थान के जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र से एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मृतक युवक की पहचान फूटा खुर्रा रामगंज निवासी इकबाल (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

Rajasthan News: युवक की जिंदगी का काल बन गया बाइक टकराना, पीट-पीटकर कर दी हत्या

Rajasthan News: युवक की जिंदगी का काल बन गया बाइक टकराना, पीट-पीटकर कर दी हत्या (फोटो - Pixabay)

जयसिंहपुरा की तरफ जा रहा था इकबाल

दरअसल, घटना शुक्रवार 29 सितंबर की रात करीब 10.45 बजे इकबाल बाइक लेकर जयसिंहपुरा खोर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गंगापोल में राहुलजी का बाजार में उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और तनातनी शुरू हो गई। इसके बाद युवकों ने मिलकर इकबाल को जमकर पीटा। इससे इकबाल बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहूंची।

End of Feed