जयपुर

Rajasthan News: धौलपुर में ट्रक-बाइक की टक्‍कर में 2 की मौत, सड़क पर जिंदा जलकर युवक ने तोड़ा दम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 02:18 PM IST

Dholpur Road Accident: धौलपुर में एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के नीचे घुस गई और तुरंत ट्रक में आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक भाई की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे भाई की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Image

Rajasthan News: धौलपुर में ट्रक-बाइक की टक्‍कर में 2 की मौत, सड़क पर जिंदा जलकर युवक ने तोड़ा दम

Dholpur Road Accident: धौलपुर बाड़ी सदर थाना इलाके में बिजौली गांव के पास एक ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी ट्रक में आग लग गई। वहीं, इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों भाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है।

एक भाई की जिंदा जलने से मौत

दरअसल, बाइक सवार दो सगे भाई विजय सिंह (26) और आकाश (28) बाइक पर सवार होकर धौलपुर से बाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के नीचे घुस गई और तुरंत ट्रक में आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक भाई की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे भाई की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मौके से ट्रक ड्राइवर फरार

पुलिस को इसकी सूचना राहगिरों से मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद 1 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। वहीं, पुलिस मौके से फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को भी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बाड़ी सदर थाना प्रभारी विजय सिंह छोकर ने बताया कि दोनों शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!