जयपुर

Jaipur Accident: तेज रफ्तार कार की चपेट में आईं तीन बाइक; खाटू श्याम दर्शन से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल

जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एनएच-52 पर रामपुरा पुलिया के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। घटना के बाद थार चालक फरार है।

Image

अनियंत्रित कार की चपेट में आईं तीन मोटरसाइकिलें (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Jaipur News: राजधानी जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा एनएच-52 पर रामपुरा पुलिया के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खाटू श्याम दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, मृतक परिवार के सदस्य खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुरा पुलिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।

चार की मौत, तीन घायल

हादसे में वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS Hospital) में भर्ती कराया गया है।

थार चालक फरार, जांच जारी

सूचना मिलते ही चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा और एक्सीडेंटल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। हादसे के बाद थार चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article