Sheetlashtami 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 70 किमी की दूरी पर चाकसू कस्बे में शील डूंगरी पर स्थित है मां शीतला का 5 सौ साल पुराना मंदिर। यहां सालभर श्रद्धालु माता की आराधना के लिए आते रहते हैं। चैत्र महीने में शीतलाष्टमी पर यहां दो दिवसीय लक्खी मेला लगता है। मेले से एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ यहां जुटनी शुरू हो जाती है।
बता दें कि, माता के दर्शनों के लिए जयपुर सहित निवाई, टोंक व देवली के अलावा आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग नाचते-गाते पहुंचते है। मेले में कई लोग व संघ पैदल यात्रा करके भी पहुंचते हैं। करीब तीन सौ मीटर की पहाड़ी पर चढ़ाई के बाद जैसे ही माता रानी के दर्शन होते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर सीढ़ियों का रास्ता बना हुआ है।
