जयपुर

Jaipur News: बसों में लग रहे GPS, स्पीड गवर्नर और CCTV; RTO और ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

जयपुर में छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए 'सुरक्षित सफर अभियान' की शुरुआत की गई है। यह पहल आरटीओ प्रथम और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत अब तक लगभग 135 स्कूलों और कॉलेजों को शामिल किया गया है।

Image

platform desk

जयपुर : जयपुर में स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'सुरक्षित सफर अभियान' की शुरुआत की गई है। यह अभियान आरटीओ प्रथम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 135 स्कूल और कॉलेजों से संपर्क किया गया है। इस अभियान के तहत स्कूल बसों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स पर सख्ती बढ़ाई गई है।

आरटीओ प्रथम, राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार को लगभग 300 बस ऑपरेटर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ने बालिका सुरक्षा से जुड़े इस अभियान में भाग लेने की सहमति दी। अभियान के तहत, लगभग एक हजार स्कूल बसों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे बसों की गति और रूट की निगरानी की जा सकेगी।

यह पहली बार है जब जयपुर में स्कूली बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए इतने बड़े स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। 16 सितंबर से अभियान में सख्ती लागू की जाएगी, जिसके तहत जिन बसों में अनिवार्य सुविधाएं जैसे जीपीएस, स्पीड गवर्नर और सीसीटीवी नहीं होंगी, उन्हें तुरंत सीज किया जाएगा। सभी आवश्यक मानकों को पूरा करने वाले वाहनों को ही रिलीज किया जाएगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!