Rajasthan News: SDM छोटू लाल शर्मा हुए निलंबित, सीएनजी पंप पर थप्पड़ मारने के मामले में थे शामिल

बीते दिनों अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर जसवन्तपुरा स्थित एक सीएनजी पंप पर कर्मियों के साथ हुई हाथापाई और थप्पड़ मामले में शामिल SDM छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें निलंबित करने की वजह प्रशासनिक कारण बताई गई है।

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले में अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर जसवन्तपुरा स्थित एक सीएनजी पंप हुए थप्पड़ कांड के मामले में शामिल राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन का आदेश राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, छोटू लाल शर्मा, आरएएस, सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, प्रतापगढ़ को राजस्थान सिविल सेवाएं नियम, 1958 के नियम-13 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रशासनिक कारणों से राज्य सरकार तत्काल प्रभाव के निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय राज्यपाल की अनुमति से लिया गया है।

Rajasthan News

SDM छोटू लाल शर्मा हुए निलंबित (फोटो - X)

सीएनजी पंप थप्पड़ कांड

बता दें कि छोटू लाल शर्मा एक बार फिर चर्चा का केंद्र बने जब उन्होंने सीएनजी पंप पर जमकर हंगामा किया। अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर स्थित एक सीएनजी पंप पर अपने परिवार के साथ सीएनजी भरवाने के लिए पहुंचे थे। सीएनजी भरवाने को लेकर पंप पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ उनकी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि पहले एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा। फिर कर्मचारी ने भी एसडीएम को कई थप्पड़ मारे। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

End of Feed