जयपुर

Rajasthan Weather Update: कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, अगले कुछ दिन तक छाए रहेंगे काले बादल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 01:40 PM IST

राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आने वाले 3-4 दिनों में भी बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Image

राजस्थान के कई जिलों में हुई बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अभी जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर में 29 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

आज इन शहरों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना रहा तथा वायुमंडल के निचले स्तरों मे पूर्वा हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी बनी हुई है। उपरोक्त तंत्र के असर से आज जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है।

बुधवार से शुष्क रहेगा मौसम

पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को भी हल्की बारिश होने व 29 नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आगामी दो-तीन दिन राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने व अधिकतम तापमान औसत से 4-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में भी मंगलवार सुबह से ही फुहारों व हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article