जयपुर

Rain In Rajasthan: राजस्थान में बदल रहा है मौसम का मिजाज, जाने आपके शहर में कब होगी बारिश?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 08:26 PM IST

पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

Image

Rain In Rajasthan: राजस्थान में बदल रहा है मौसम का मिजाज, जाने क्या आपके शहर में होगी बारिश?

Photo : PTI

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई संभागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कोटा एवं उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं। वहीं, जयपुर मौसम प्रभारी कि माने तो आज उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने तथा आगामी दो से तीन दिनों के दौरान ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

बीकानेर से होकर गुजरेगी मानसून की ट्रफ लाइनें

हालांकि बताया जा रहा है कि मानसून की ट्रफ लाइनें बीकानेर से होकर कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 15 से 17 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना हैं।

कहां कितनी दर्ज की गई बारिश

दरअसल, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5 से 6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारां के छबड़ा में 6 सेंटीमीटर, अटरू में 6 सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ में 5 सेंटीमीटर, अजमेर के जियोला में 5 सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के बिजोलिया में 4 सेंटीमीटर, बारां में 3 सेंटीमीटर, झालावाड़ के झालरापाटन में 3 सेंटीमीटर, अकलेरा में 3 सेंटीमीटर, कोटा के सांगोद में 3, टोंक के देवली में 3 सेंटीमीटर, अजमेर के सरवाड़ में 3 सेंटीमीटर, और अन्य अनेक स्थानों पर 2 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गईं।

कितना रहा तापमान

बकौल मौसम रिपोर्ट मंगलवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों के फलौदी में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 39.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर-श्रीगंगानगर में 39.4-39.4 डिग्री सेल्सियस , सीकर में 39.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39 डिग्री सेल्सियस, और अन्य स्थानों पर 37.5 डिग्री सेल्सियस से 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article