Rajasthan Weather Today: राजस्थान में हीटवेव से राहत, कई जिलों में हुई बारिश; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे हीटवेव से राहत मिली है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया है कि राजस्थान के किन जिलों में बारिश होगी।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर संभाग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।

rain alert image

सांकेतिक फोटो।

कहां रहा कितना तापमान

इस दौरान जयपुर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चली। इसके साथ ही जयपुर, जोधपुर तथा बीकानेर संभाग में कहीं कहीं उष्ण रात्रि भी दर्ज की गई। राज्य में बुधवार को सबसे गर्म स्थान श्रीगंगानगर रहा जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धौलपुर में अधिकतम तापमान 44.1, पिलानी, चूरू और अलवर में 44 डिग्री, संगरिया में 43.5 डिग्री, फलौदी में 43.2 डिग्री, फतेहपुर में 42.9 डिग्री, बीकानेर में 42.5 डिग्री, जैसलमेर में 42.2 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

End of Feed