जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान पहुंच रहा मॉनसून, आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan weather: राजस्थान में गर्मी ने कहर बरसा रखा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि, विभाग ने राजस्थान के भरतपुर, बारां और धौलपुर समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी। जानिए राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

राजस्थान में मानसून की एंट्री!

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। यहां के कई इलाकों में तापमापी पारा बढ़ता जा रहा है। बदलते मौसम के तेवर ने गर्मी और हीटवेव से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लू के कहर से दिन हो या रात लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को बस अब मॉनसून का इंतजार है। वहीं विभाग ने राजस्थान के अलवर, भरतपुर, आरां और धौलपुर सहित 13 शहरों में बारिश के उम्मीद जताई है। इन जगहों पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

राजस्थान में कल भारी गर्मी पड़ी। श्रीगंगानगर 44.4 डिग्री के साथ सबसे गरम शहर था। वहीं धौलपुर 44 डिग्री रहा। लेकिन, अब यहां कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वी इलाकों जैसे- बीकानेर कोटा और में बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, धौलपुर, कोटा, सवाई, और सीकर में बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने इन इलाकों पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पश्चिम इलाकों हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40km प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

राजस्थान में 19 जून का तापमान

धौलपुर 44.1 °C
अलवर44.0°C
पिलानी44.0°C
चूरू44.0°C
करौली- 43.4°C
भरतपुर 43.3°C
फलौदी 43.2°C
फलौदी43.2°C
फतेहपुर42.9°C
बीकानेर- 42.5°C
जैसलमेर 42.2°C

राजस्थान में कब आएगा मॉनसून ?

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान मे मानसून के 20 जून तक पहुंचने के आसार भी कम हैं। हालांकि कि 25 जून तक राज्य में मानसून की एंट्री की संभावना जताई जा रही है। वहीं सोमवार 17 जून को मानसून ने गुजरात में एंट्री कर ली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान तक मॉनसून के पहुंचने में अब ज्यादा समय नहीं लगाएगा।

इन इलाकों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में लू के अलर्ट के साथ ही आज राजस्थान के कोटा उदयपुर के कुछ इलाकों में आंधी तथा बारिश की आशंका जताई है। वहीं पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेंगे। बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में लू का असर बरकरार रहेगा। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में रात को भी लू का कहर बरसता रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल