Rajasthan Weather Today: राजस्थान में लुढ़का पारा, बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का कहर; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम से मिजाज बदलने लगे हैं। तापमान गिरने के साथ यहां कोहरे की शुरुआत हो गई है। कई जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है। स्थिति को देखते हुए जल्द ही शहर में कड़ाके की ठंड की एंट्री होगी।

Rajasthan Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान गिरना शुरू हो गया है। तापमान गिरने के साथ ठंड का स्तर और बढ़ने लगा है। ठंड के साथ राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। राजस्थान में गुलाबी ठंड अपने पैर पसार रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जाएगी, जिससे कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी।

rajasthan weather.

राजस्थान में मौसम का हाल

आज कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान के कई शहरों में तापमान गिरने लगा है। वहीं कई शहर ऐसे भी हैं, जहां अधिकतम तापमान अभी भी 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाड़मेर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अजमेर, चित्तौड़गढ़, सीकर कोटा आदि जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed