पटना

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट, आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट

Bihar Weather Updates: बिहार में सर्दी का सितम बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और पहाड़ी इलाकों में बदलाव के कारण बिहार में आज से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Updates: बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। पहाड़ी इलाकों में बादलों की आवाजाही और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर यानी आज से बिहार में ठंड और बढ़ेगी और कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

हवा के रुख में बदलाव

बता दें कि हवा का रुख बदलने के कारण बिहार के कई इलाकों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव आएगा। इससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। अगर हवा तेज हुई और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई तो प्रदेश में और ठंड और बढ़ेगी। इस कारण प्रदेश के कई इलाकों में कंपकपाने वाली ठंड पड़ सकती है।

पिछले कुछ दिनों का तापमान

बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 13 नवंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। तराई वाले जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रहा। दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य बिहार में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि बाकी जिलों में यह 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां

बदलते मौसम में लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शुरुआत में ही ठंड लगने की सबसे अधिक संभावना होती है। ऐसे में संभव हो तो सुबह शाम गर्म कपड़े का प्रयोग करना चाहिए, ताकि ठंड से बचा जा सके।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article