UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड बढ़ने लगी है। मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 30°C तक गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में भी ठंड बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कोहरे का असर नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 14 नवंबर को यूपी के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर गुरुवार को अयोध्या, सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास पहुंच गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों में भी तापमान लगभग 20°C के नीचे आ गया है।
कहीं-कहीं छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों की तरह आज भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। देर रात और सुबह के समय कहीं -कहीं घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 14 नवंबर को यूपी के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं गुरुवार 14 नवंबर को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, मऊ, गोंडा और कुशीनगर सहित कई जगहों पर कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं सातापुर, गाजियाबाद, मेरठ. नोएडा बुलंदशहर अमरोहा, बरेली और अलीगढ़ सहित कई जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
कैसा रहा यूपी में कल का मौसम ?
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही कल यूपी के कानपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां कल के दिन न्यूनतम तापमान 14.8 °C तक दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
