Rajasthan weather today: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, फिर बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश से राजस्थान ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, अब फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। मौसम में बदलाव से राजस्थान के गंगानगर, पिलानी और चूरू सहित कई इलाकों में तापमान में बढ़तरी दर्ज की गई। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम-

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से बारिश होने से आखिरकार भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के जयपुर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश होने के साथ ही कई इलाकों में आंधी भी आई। लेकिन, अब बारिश से सुकून का दौर अब खत्म होता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में पिछले दो दिन चल रही आंधी और बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। राजस्थान में अब फिर तापमान बढ़ने लगा है और मौसम का गर्मी मिजाज फिर से कहर बरसाना शुरू कर दिया है।

Rajasthan

आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान के इन इलाकों का बढ़ा तापमान

End of Feed