जयपुर

राजस्थान का मौसम 22-July-2025: राजस्थान में मानसून सुस्त, फिर भी 4 जिलों में अलर्ट जारी, जानिए कब लौटेगी बारिश

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून फिलहाल धीमा है, लेकिन जल्द ही फिर सक्रिय होने की संभावना है। चार जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। आज-कल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनती दिख रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज राजस्थान का मौसम।

Image

बारिश थमी लेकिन आज भी आए अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025: राजस्थान में मानसून की रफ्तार कुछ दिनों से धीमी पड़ी हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश फिर से जोर पकड़ सकती है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने सर्कुलेशन सिस्टम के चलते हालात किसी भी वक्त बदल सकते हैं।

चार जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलवर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और झालावाड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। अन्य जिलों में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि बारिश की गतिविधियां सीमित ही रहेंगी। मंगलवार की सुबह मौसम विभाग ने झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, टोंक, अजमेर, जयपुर और अलवर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आज और कल यानी 22 व 23 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की ही संभावना है। मौसम विभाग ने 27-28 जुलाई के आसपास एक बार फिर भारी बारिश के दौर की शुरुआत की संभावना जताई है। इस दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

फिर लौटेगी बारिश

राजस्थान में फिलहाल बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन येलो अलर्ट और परिसंचरण तंत्र के चलते मौसम कभी भी करवट ले सकता है। इसी सप्ताह के बाद से एक बार फिर अच्छी खासी बारिश की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान में फिलहाल कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, रविवार से रुकी बारिश से जिनपर काबू पाने में मदद मिल रही थी। मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और जारी की गई चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन