Jaisalmer News: जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा 22 तक पहुंचा, 3 घायलों की हालत नाजुक

जैसलमेर से जोधपुर के लिए मंगलवार की दोपहर रवाना होने से कुछ मिनट के बाद ही बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इलाज के दौरान कुछ और लोगों की मौत हो गई और मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच चुका है।

Jaisalmer death toll rises: जैसलमेर में मंगलवार की दोपहर जोधपुर जा रही बस में अचानक आग लग जाने से कई यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी। इलाज के दौरान कुछ और घायलों ने दम तोड़ दिया, अब बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। राजस्थान पुलिस ने हादसे के संबंध में बस के मालिक व चालक को हिरासत में लिया है और बस के सुरक्षा मानकों में संभावित चूक की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।

jaisalmer bus fire news

आग लगने पर धू-धू कर जली बस

मृतकों की संख्या 22 हुई

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में झुलसे एक और यात्री की मौत के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गई है। उन्होंने बताया कि जोधपुर में इस समय भी 13 घायलों का इलाज चल रहा है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस के मालिक तुराब अली और चालक शौकत खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बस का ढांचा बनाने वाले वर्कशॉप के मनीष जैन के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO), जोधपुर ने उनकी वर्कशॉप को सील कर दिया है।

End of Feed