जयपुर

Jaipur News: निमोनिया को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, श्वसन रोगों पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया परामर्श

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 10:34 PM IST

चीन में बढ़ते निमोनिया के मरीजों को देखते हुए राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग ने श्वसन रोगों पर निगरानी के लिए परामर्श जारी किया है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों और निजि अस्पतालों को प्रभावी निगरानी के लिए परामर्श जारी किया है।

Image

निमोनिया को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर (फोटो साभार - istock)

Jaipur News: राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने चीन में निमोनिया के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने के लिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए परामर्श जारी किया है। निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक की ओर से राज्य के समस्त मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य/ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी और समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा निजी अस्पतालों को प्रभावी निगरानी करने के लिये परामर्श जारी किया गया है।

जारी परमार्श में बताया गया कि पिछले कई सप्ताह से चीन देश में बड़ी संख्या में बच्चे श्वसन रोग से पीड़ित हो रहे हैं जो इन्फ्लूएन्जा, माइक्रोप्लाजमा न्यूमोनिया एवं सॉर्सकोव-2 आदि सामान्य कारणों से हो सकता है। भारत सरकार के संदर्भ पत्र द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां चिंताजनक स्थिति नहीं है, लेकिन निगरानी तंत्र को सुचारु रखा जाना चाहिए।

राज्य में सभी व्यवस्थाएं हैं दुरुस्त

जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कहा कि राज्य में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। एसएमएस अस्पताल राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। डॉ. शर्मा ने कहा, "हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है और अस्पताल दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी तरह से तैयार है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article