Lok Sabha Polls: अब आप आराम से करें मतदान, छुट्टी लेने पर नहीं कटेगी सैलरी; इस राज्य सरकार ने किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 06:15 PM IST

देश में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन वोटिंग होगी। इसी बीच राजस्थान सरकार ने ऐलान किया है कि तदान के दिन कामगारों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान राजस्थान में मतदान दिवस पर सभी कामगारों के लिए निजी, औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

voting

देश में सात चरणों में चुनाव होंगे।

मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश

अधिसूचना के अनुसार, राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को शेष 13 लोकसभा क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों एवं कार्यस्थलों में अवकाश रहेगा, ताकि उक्त तिथियों को मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

End of Feed