Rajasthan: अच्छी खबर! अब भारत गौरव ट्रेन से जाएं दक्षिण भारत, इन धार्मिक स्थलों को किया गया शामिल, जानिए कब शुरू होगी यात्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 09:08 PM IST

Rajasthan: इस बार दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 11 मार्च को राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय से आरंभ होगी। भारत गौरव ट्रेन के जरिए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी व तिरुपति बालाजी समेत मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। यात्रा को दो श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें स्टैण्डर्ड कैटेगरी का पैकेज 26,100 रुपए होगा। सुपीरियर कैटेगरी में 29 हजार 260 रुपए का पैकेज होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 11 मार्च को राजस्थान के सीकर से होगी आरंभ
  • पैसेंजर्स के लिए स्टैण्डर्ड व सुपीरियर कैटेगरी दो तरह के पैकेज रखे गए हैं
  • श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे


Rajasthan: राजस्थान के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है, इसे जानना जरूरी है। इंडियन रेलवे की आईआरसीटीसी की ओर से श्रद्धालुओं की मांग पर दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। बता दें कि, इस बार दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 11 मार्च को राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय से आरंभ होगी।

Bharat Gourav Yatra News

राजस्थान के सीकर से भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा होगी 11 मार्च से शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

भारत गौरव ट्रेन के जरिए यात्रा में शामिल श्रद्धालु सीकर से रवाना होकर जयपुर व सवाई माधोपुर से होते हुए दक्षिण भारत की ओर कूच करेगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक दस दिन की अवधि वाली इस यात्रा में पैसेंजर्स को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों में रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी व तिरुपति बालाजी समेत मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वहीं सफर के दौरान उच्च क्वालिटी का भोजन मिलेगा।

End of Feed