Rajasthan News: राजस्थान में सियासी घमासान, गहलोत बोले-मोदी गारंटी दें हमारी योजनाएं बंद नहीं करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 04:23 PM IST

Ashok Gehlot To Pm Modi: सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी (Pm Modi) आजकल खूब गारंटी दे रहे हैं। वह जनता को इस बात की भी गारंटी दें कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वे कांग्रेस (Congress) सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे।

Ashok Gehlot To Pm Modi: राजस्थान में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जाहिर सी बात है कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना। हालांकि चुनाव से यह बात तय होगी कि प्रदेश में अगले साल किसकी सरकार बनेगी। लेकिन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू से ही चलता आ रहा है। सियासत में मौजूद लोग अपने आपको बढ़िया दिखाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। फिलहाल इन सबके बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) ने पीएम मोदी (Pm Modi) पर निशाना साधा है।

Rajasthan: राजस्थान में सियासी घमासान, अब जनता का इम्तिहान, गहलोत बोले-मोदी गारंटी दे हमारी योजनाएं बंद नहीं करेंगे

Rajasthan: राजस्थान में सियासी घमासान, अब जनता का इम्तिहान, गहलोत बोले-मोदी गारंटी दे हमारी योजनाएं बंद नहीं करेंगे

'मोदी आजकल खूब गारंटी दे रहे हैं'

दरअसल, राजस्थान के बीकानेर में युवाओें और व्यापारियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के 'मोदी है तो गारंटी है' वाले बयान पर हमला बोलते हुए उनसे सीधा सवाल कर लिया। दरअसल उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस बात की गारंटी दे कि अगर वह सरकार में आएंगे तो वर्तमान में चल रहे योजना को बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आजकल खूब गारंटी दे रहे हैं। वह जनता को इस बात की भी गारंटी दें कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वे कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे।

End of Feed