जयपुर

Rajasthan Election: जयपुर में आज पीएम मोदी का मेगा रोड शो, महामंत्री संगठन ने संभाला मोर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 12:07 PM IST

Rajasthan Election: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जयपुर में होने वाले इस मेगा रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने खुद ग्राउंड पर उतरकर पीएम मोदी के रोड शो का मोर्चा संभाल लिया है।

Image

पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी।

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री रोजाना राजस्थान में जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। सोमवार को राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाली पहुंचे और शाम को बीकानेर में रोड शो किया। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के दौरे पर हैं और शाम को राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी यहां मेगा रोड शो करेंगे और 25 नवंबर को जनता से कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जयपुर में होने वाले इस मेगा रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने खुद ग्राउंड पर उतरकर पीएम मोदी के रोड शो का मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार देर रात संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने लगभग 4 किलोमीटर पैदल चल पीएम मोदी के रोड शो के रूट का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर रोड को सफल बनाने की अपील की।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि पूरे राजस्थान की जनता कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार, बेलगाम अपराध, पेपरलीक की घटनाओं से बुरी तरह दुखी है और इस बार भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। राजस्थान में कमल खिलने जा रहा है और सुशासन की शुरुआत होने वाली है।

21 नवंबर को पीएम का कार्यक्रम

बता दें कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में रोड शो से पहले अंता, कोटा और करौली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जयपुर में रोड शो करेंगे। भाजपा ने रोड शो के लिए तैयारी पूरी कर ली है। पीएम मोदी के लिए विशेष रण बनवाया गया है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

गहलोत सरकार पर निशाना

इससे पहले सोमवार को राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार के पांच साल में हुए महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध को लेकर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि महिलाओं का अपमान करना ही कांग्रेस का चरित्र है। वहीं नारी का वंदन करना भाजपा का चरित्र है। पीएम ने दावा किया अब राजस्थान की जनता कांग्रेस के इस माता बहनों के विरोधी चरित्र को समझ गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article