जयपुर

दीपावली के अवसर पर कोटा के प्रसिद्ध मेले में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छोटे व्यापारियों का बढ़ाया हौसला

दीपावली के शुभ अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार देर रात कोटा के प्रसिद्ध मेले में पहुंचे। उन्होंने आम नागरिक की तरह बाजार में घूमकर खरीदारी की, विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और वहां मौजूद छोटे व्यापारियों व कारीगरों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनके अनुभवों को सुना और मेले के आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए।

Image

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा के प्रसिद्ध मेले में पहुंचे

दीपावली के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार देर रात कोटा के प्रसिद्ध मेले में पहुंचे। उन्होंने आम नागरिकों की तरह बाजार में घूमकर खरीदारी की, विभिन्न स्टालों पर गए, छोटे व्यापारियों और कारीगरों से मुलाकात की, उनके अनुभव सुने और मेले के आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए। बिरला ने कहा कि यह मेला केवल मनोरंजन और उत्सव का स्थल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त मंच है। देशभर से आए छोटे व्यापारी, हस्तशिल्पी और कारीगर यहां अपने हाथों से बनाए उत्पाद प्रदर्शित करते हैं, जो हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मेले के परिसर को और अधिक सुव्यवस्थित और व्यापार-अनुकूल बनाना आवश्यक है, ताकि कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को देश और दुनिया तक पहुंचाने का अवसर मिल सके।

व्यापारियों से सीधा संवाद

बिरला ने मेले में मौजूद दुकानदारों से विस्तार से बातचीत की और उनके व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों को समझा। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और मेले की सुविधाओं व ढांचे में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित न रहें, बल्कि स्थानीय उद्योग, हस्तशिल्प और उद्यमिता को बढ़ावा देने का माध्यम बनें। बिरला ने कहा कि मेले में भाग लेने वाला हर व्यापारी यह महसूस करे कि यह उसका अपना मंच है — जो उसे आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर देता है।

चाय की चुस्की के साथ लिया मेले का आनंद

लोकसभा अध्यक्ष ने देर रात तक मेले में समय बिताया और वहां की रौनक का आनंद लिया। उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर चाय की चुस्की ली और परिवारों से बातचीत की। बिरला ने कहा कि यह मेला कोटा की पहचान है और हर वर्ष नए स्वरूप और नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमारा प्रयास रहेगा कि कोटा का यह मेला न केवल सांस्कृतिक उत्सव के रूप में, बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला, हस्तशिल्प और उद्यमिता के सबसे बड़े मंच के रूप में स्थापित हो। इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को प्रेरित करते हुए बिरला ने कहा कि उनका परिश्रम ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ऐसे उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और ऐसे मेले उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। मेले में देर रात तक मौजूद रहे लोकसभा अध्यक्ष से मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए नागरिकों में उत्साह देखा गया। बिरला ने लोगों से संवाद करते हुए सभी को आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की भी सराहना की, जिन्होंने पूरे मेले में स्वच्छता, सुरक्षा और समावेशी वातावरण बनाए रखा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान