Kuldhara Village History: भारत की सबसे भूतिया जगह, कुलधरा से रातोंरात गायब हो गए थे हजारों लोग; रात में एंट्री है बैन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 7, 2023, 09:48 PM IST

Kuldhara Village History: राजस्थान के जैसलमेर से लगभग 18 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित, कुलधरा 19वीं सदी की शुरुआत से एक शापित गांव बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो अब यहां भूतों का निवास है, इस शापित गांव में रात में भूत आते हैं, यह गांव उजड़ने के बाद कभी दोबारा नहीं बसा।

Kuldhara Village History: भूतों का गांव, भारत की सबसे भूतिया जगह, जहां रात में जाने पर मनाही है, इतिहास का शापित गांव...ऐसे न जाने कितनी ही उपाधियां राजस्थान के कुलधरा गांव को मिली हुई है। हाल ये है कि रात में यहां पर सरकार की ओर से ही एंट्री बैन है। स्थानीय लोगों की मानें तो रात में यहां भूत होते हैं।

kuldhara

भारत की सबसे भूतिया जगह

क्या है कहानी

राजस्थान में ऐसे तो कई भूतिया जगहें हैं, लेकिन जो स्थान कुलधरा का है, उसके आसपास पूरे भारत में ही कोई और जगह हो। कुलधरा की सुनसान, संकरी गलिया, खंडर में तब्दील हो चुके घर, बीच-बीच में उगी हुई झाडियां किसी को भी डराने के लिए काफी है। कुलधरा जैसलमेर से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां अब खंडहर के सिवा कुछ नहीं बचा है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था, एक दौर था, जब यहां के घर आबाद थे। घरों में किलकारियां गुंजती थीं। खेत लहलहाते थे। लेकिन एक ही रात में सबकुछ बदल गया। हजारों लोग कहां चले गए, किसी को पता नहीं, लेकिन जाते-जाते उन्होंने इस जगह को ऐसा श्राप दिया कि यह फिर कभी आबाद नहीं हो पाया।

End of Feed