जयपुर

कोटा पढ़ने गए छात्र को सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, फिर कर डाला ऐसा कांड, मां-बाप हुए हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 01:24 PM IST

Kota News: कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में सवार थे, शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

Image

कोटा जंक्शन

Photo : Twitter

Kota News: कोटा में पढ़ाई करने गए एक 16 वर्षीय छात्र पर इश्क का ऐसा भूत ऐसा सवार हुआ कि वह अपनी 14 साल की प्रेमिका के साथ घर बसाने के लिए ट्रेन पर सवार हो गया। जब इस बात की खबर दोनों के मां-बाप को हुई तो पुलिस में इसकी शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को कोटा जंक्शन पर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया, दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में सवार थे। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने दोनों को बुधवार की रात करीब 11 बजे कोटा जंक्शन से बरामद किया।

11 सितंबर पर को दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी की शिकायत

कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़के के पिता ने 11 सितंबर को जवाहर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा गत शनिवार से लापता है। उन्होंने कहा कि एक और शिकायत लड़की के लापता होने के संबंध में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़का 10 सितंबर को कोटा से ट्रेन के जरिये नागपुर पहुंचा था और इसके बाद 14 साल की लड़की के साथ जयपुर गया था।

पुलिस को मिली लाइव लोकेशन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे की जांच में जानकारी मिली कि दोनों नाबालिग जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हैं जिसके बाद जवाहर नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया और बुधवार की रात करीब 11 बजे उन्हें कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के बारे में वर्धा पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article