जयपुर

Rajasthan: कोटा में कोचिंग कर रहा 16 साल का छात्र 14 साल की लड़कि के लिए घर से फरार, मुंबई भागने से पहले पकड़या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 11:59 AM IST

कोटा पुलिस और मानव तस्करी विरोधी युनिट ने दो नाबालिग को दस्तयाब किया है। दोनों मुंबई भागने की तैयारी कर रहे थे। दरअसल, कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 साल का छात्र 14 साल की लड़की को लेकर घर से भाग जाता है। लेकिन पुलिस उसे जयपुर से बरामद कर लेती है।

Image

Rajasthan: कोटा में कोचिंग कर रहा 16 साल का छात्र 14 साल की लड़कि के लिए घर से फरार, मुंबई भागने से पहले पकड़या

Rajasthan Kota Coaching: कोटा के कोचिंग से एक मामला सामने आया है। दरअसल, कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 साल का छात्र 14 साल की लड़की को लेकर भाग जाता है। भागकर दोनों जयपुर पहुंचते है जहां कोटा पुलिस और मानव तस्करी विरोधी युनिट ने दोनों नाबालिग को दस्तयाब कर लेती है। बताया जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए से दोस्त बने थे। वहीं, नाबालिग लड़की महाराष्ट्र की रहने वाली है। हालांकि पुलिस और मानव तस्करी विरोधी युनिट दोनों नाबालिग को उस समय बरामद करती है जब दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में सवार थे।

सोशल मीडिया के जरिए बने थे दोस्त

वहीं, कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़के के पिता ने 11 सितंबर को जवाहर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा शनिवार से लापता है। जांच के दौरान पता चला कि लड़का 10 सितंबर को कोटा से ट्रेन के जरिये महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचा था। इसके बाद उसने 14 साल की लड़की को अपने साथ जयपुर ले गया। दोनों सोशल मीडिया के जरिए से दोस्त बने थे।

लड़की के लापता होने की भी की गई थी शिकायत

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि एक और शिकायत लड़की के लापता होने के संबंध में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों नाबालिग जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हैं। इसके बाद जवाहर नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया और बुधवार की रात करीब 11 बजे उन्हें कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। इस बात की जानकारी वर्धा पुलिस को भी दे दी गई है कि लड़की को उन्होंने बरामद कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article