Crime News: शास्त्री नगर क्षेत्र में रहने वाली गोल्ड ज्वेलरी शोरूम की मालकिन को बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कॉल कर धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शोरूम की मालकिन की तरफ से शास्त्री नगर थाने में रंगदारी के साथ डराने और धमकाने का भी मामला दर्ज करवाया गया है। दरअसल, बदमाश ने महिला से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 50 लाख रुपए की मांग की थी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
किडनैप करने की दी धमकी
दरअसल, शनिवार की शाम करीब 7 बजे व्हाट्सएप पर एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुदको लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया। उसने शोरूम की मालकिन से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। रुपए न देने पर उसे धमकाया। उसे किडनैप करने की भी धमकी दी। धमकाने वाले व्यक्ति ने यह रुपए अपने आदमी तक पहुंचाने की बात की।
महिला के पति को भी धमकाया
बार-बार मोबाइल पर फोन आने पर महिला के पति ने बात की। उसके पति ने बदमाशों को रुपए देने से इंकार कर दिया। इंकार करने पर खुदको लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताने वाला बदमाश ने उसे भी धमकी दी। हालांकि इन सबसे परेशान होकर दोनों पति-पत्नी ने फोन कॉल उठाना बंद कर दिया। हलांकि उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर व्हाट्सएप पर कॉल करने वाले बदमाश की जांच करने में जुटी है।
