Jaipur: अच्छी खबर! अब खाटू श्याम के दीदार कर सकेंगे भक्त, 85 दिन से बंद मंदिर के पट खुलेंगे, ये है प्रशासन की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 05:06 PM IST

Jaipur: श्याम भक्तों के लिए 85 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज से यानी कि, सोमवार शाम को मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि, आगामी 22 फरवरी से बाबा खाटू श्याम का वार्षिक लक्खी मेला शुरू होगा, जो 4 मार्च को संपन्न होगा। मेले से पहले ही सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए गए हैं। श्याम नगरी में बीते दो माह में विकास के खासा काम हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 85 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बाबा श्याम मंदिर के पट खुलेंगे
  • खाटू नगरी में लाखों श्रद्धालु आते हैं बाबा श्याम के दर्शन करने
  • सीकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर कई बदलाव किए हैं

Jaipur: देश भर में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दीदार की राह सुगम होने जा रही है। बाबा के दर पर शीश नवाने की आस लिए श्याम भक्तों के लिए 85 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज से यानी कि, सोमवार शाम को मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि, आगामी 22 फरवरी से बाबा खाटू श्याम का वार्षिक लक्खी मेला शुरू होगा, जो 4 मार्च को संपन्न होगा।

Jaipur News

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में 85 दिनों के बाद भक्तों के दर्शनों का राह सुगम (सांकेतिक तस्वीर)

जिसके चलते अभी से मेले तक रोज लाखों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर पर शीश नवाएंगे। गौरतलब है कि, मंदिर के पट बीते वर्ष के 13 नवंबर से बंद है। सीकर जिला प्रशासन की ओर से मंदिर के एक्सटेंशन को लेकर मंदिर को श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर कुछ समय के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि, श्याम नगरी में बीते दो माह में विकास के खासा काम हुए हैं।

End of Feed