जयपुर: अच्छी खबर! अब नाहरगढ़ में बढ़ेगा लॉयन का कुनबा, जोधपुर से पहुंचा एशियाटिक लॉयन, ये है वन विभाग की योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 09:46 PM IST

Jaipur: अरावली की पहाड़ियों में स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अब गुजरात के गिर के जैसे शेरों की दहाड़ सुनाई देगी। वन विभाग इस उद्यान में शेरों को कुनबा बढ़ाने की जुगत में जुटा है। जिसमें फर्स्ट फेज में महकमे को कामयाबी भी मिली है। नाहरगढ़ में मौजूद शेरनी व जोधपुर से लाया गया एशियाटिक शेर अब परिवार के सदस्यों की तादाद में इजाफा करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अब शेरों की दहाड़ सुनाई देगी
  • जोधपुर के माचिया जैविक उद्यान से जीएस शेर लाया गया है
  • नाहरगढ़ आने वाले सैलानी लाॅयन को नजदीक से देख सकेंगे


Jaipur: राजस्थान के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है, खासकर जयपुर आने वाले सैलानियों के लिए। राजधानी जयपुर में अरावली की पहाड़ियों में स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अब गुजरात के गिर के जैसे शेरों की दहाड़ सुनाई देगी। बता दें कि, वन विभाग इस उद्यान में शेरों को कुनबा बढ़ाने की जुगत में जुटा है। जिसमें फर्स्ट फेज में महकमे को कामयाबी भी मिली है।

Jaipur Loin News

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलाॅजिकल पार्क में अब बढ़ेगा लॉयन का कुनबा (सांकेतिक तस्वीर)

नाहरगढ़ में मौजूद शेरनी व जोधपुर से लाया गया एशियाटिक शेर अब परिवार के सदस्यों की तादाद में इजाफा करेंगे। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वाइल्ड एनिमल्स एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जोधपुर के माचिया जैविक उद्यान से बुधवार को 10 घंटे का 351 किमी का सफर तय कर जीएस शेर लाया गया है। करीब 9 वर्ष की आयु का शेर व शेरनी तारा का जोड़ा बनाकर पार्क में रखा जाएगा। इससे पहले शेर को पार्क में 3 हफ्ते तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

End of Feed