जयपुर

Rajasthan: पुलिस ने चलाई थी सर्च ऑपरेशन, नाकाबंदी में मिली बड़ी कामयाबी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 03:13 PM IST

सीआईडी क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम ने भीलवाड़ा में नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो डोडा चूरा बरामद किया है।

Image

Rajasthan: पुलिस ने चलाई थी सर्च ऑपरेशन, नाकाबंदी में मिली बड़ी कामयाबी (Representative Image)

Photo : iStock

Bhilwara Drugs Seized: सीआईडी (CID) क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम ने भीलवाड़ा (Bhilwara) में नशे की खेप पकड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। हालांकि जानकारों कि मानों तो इसकी कीमत लगभग 8.55 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इसके साथ क्राइम ब्रांच को आरोपी के पास से एक कार भी मिली है।

पुलिस ने की थी नाकाबंदी

दरअसल, क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बिन नंबरी बाइक सवार को डिटेन कर लिया। इसने मादक पदार्थ की तस्करी कर रही कार को एस्कॉर्ट करना बताया।

एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मामला दर्ज

उसी दौरान पीछे से एक स्विफ्ट कार आई। पुलिस ने जब कार रुकवाकर उसकी तलाशी की तो पुलिस को कार में से 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के मामले में मामला दर्ज कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article