Jaipur Water Crisis: राजधानी जयपुर में रहने वाले लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। राजधानी में 24 और 25 फरवरी को बीसलपुर से आने वाले पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने यहां के निवासियों से अपील की है कि वो लोग जरूरत के हिसाब से टंकियों में पानी जमा करके रख लें। साथ ही पानी का इस्तेमाल भी सीमित करने की अपील की गई है। पीएचईडी के चीफ इंजीनियर आरसी मीणा के अनुसार, पानी की सप्लाई बाधित होने के दौरान जरूरत पड़ने पर टैंकरों और स्थानीय ट्यूबवेल से पानी सप्लाई कराने की कोशिश की जाएगी।
जयपुर में दो दिन रहेगा पानी का संकट
आपको बता दें कि राजधानी में पानी नहीं आने के पीछे खास वजह बताई गई है। अफसरों का कहना है कि बीसलपुर से आने वाली पाइप लाइन और जयपुर में बनाए गए स्टोरेज प्लांट में प्रोजेक्ट विस्तार के जरूरी कार्य होंगे। इसी वजह से 48 घंटे तक पानी की सप्लाई रोकी जाएगी।
