जयपुर के 5 स्टार होटल में हुक्का पार्टी का खुलासा, तीन कर्मचारियों समेत 40 अरेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2024, 05:21 PM IST

जयपुर के एक 5 स्टार होटल में हुक्का पार्टी का खुलासा हुआ है। जयपुर में रात 11 बजे के बाद नाइट क्लब चलाने की परमिशन नहीं है। इसके बावजूद होटल में देर रता शराब पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और 40 लोगों को गिरफ्तार किया।

Jaipur News: जयपुर पुलिस ने एक 5 स्टार होटल में छापेमारी कर होटल के तीन कर्मचारियों सहित 40 से अधिक लोगों को शराब और हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया, ''शहर में रात 11 बजे के बाद नाइट क्लब चलाने की परमिशन नहीं है। इसके बावजूद देर रात तक एक होटल में शराब पार्टी चलने की खबरें सामने आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रात 2.30 बजे होटल पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की, जो सुबह 4.30 बजे तक जारी रही।''

crimee

जयपुर में हुक्का पार्टी का भंडाफोड़

15 पुलिस स्टेशनों की पुलिस ने मारा छापा

पुलिस ने आगे बताया कि इस कार्रवाई के लिए 15 पुलिस स्टेशनों की पुलिस टीम ने होटल रमाडा के मेनारी क्लब पर छापा मारा। पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को शराब और हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आ रही शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की कार्रवाई की गई। क्लब में पकड़े गए युवकों को आदर्श नगर थाने लाया गया। हुक्का पीने पर युवाओं के चालान काटे गए और उनमें से 37 को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल के मेनारी क्लब के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।

End of Feed