Commercial LPG Cylinder Price: व्यापारियों के लिए खुशखबरी, कमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम; घरेलू गैस जस की तस

Commercial LPG Cylinder Price: राजस्थान में एलपीजी कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपये की कटौती की है। जिसके बाद आज से 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1693.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1751.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं किया गया है।

Commercial LPG Cylinder Price: राजस्थान में तेल और गैस कंपनियों ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को राहत दी है। तेल-गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों की समीक्षा के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 58 रुपये की कटौती की है। इस साल में यह पांचवां ऐसा मौका है जब कॉमर्शियल उपयोग के एलपीजी सिलेंडर के रेट कम हुए हैं। हालांकि घरेलू उपयोग के सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Commercial LPG cylinders

राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे (सांकेतिक फोटो)

इस साल कमर्शियस सिलेंडर का रेट

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, अब 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1693.50 रुपये में मिलेगा। इस सिलेंडर की कीमत पहले 1751.50 रुपये थी। जिसमें 58 रुपये की कमी आई है। कमर्शियल सिलेंडर का रेट इससे पहले मई में 24.50 रुपये, अप्रैल में 40.50 रुपये, जनवरी में 14.50 रुपये और फरवरी में 6 रुपये कम हो चुका है।

End of Feed