Jaipur: चलती कार में BJP कार्यकर्ता पर लाठियों से वार, 8 बदमाशों ने घेरकर यासीन को उतारा मौत के घाट

मारपीट में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई। गुरुवार को यासीन खान की चलती पर हमला किया गया। हत्यारे उन्हीं के समुदाय के बताए जा रहे हैं।

जयपुर: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आठ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता और व्यवसायी को सरियों व लाठियों से बुरी तरह पीटा जिनकी शुक्रवार को जयपुर में मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटपूतली-बहरोड़) नेम सिंह चौहान ने कहा कि यासीन खान बृहस्पतिवार को जयपुर से अलवर लौट रहे थे। आरोपियों ने उनकी कार रुकवा ली और उन पर सरियों तथा लाठियों से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल यासीन को जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आठ लोगों ने किया हमला

उन्होंने बताया कि उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव के पास की है। थानाधिकारी शंभु मीणा ने कहा कि यासीन दो अन्य लोगों-जितेंद्र शर्मा और परमेंद्र शर्मा के साथ एक कार में अलवर की ओर जा रहे थ। तभी आठ आरोपियों ने उनकी कार रुकवा ली और यासीन को पीटा।

End of Feed