जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2023: हवामहल प्रीमियर लीग आज से शुरू, 'केंद्र सरकार ने लूट मचा रखी है'-गहलोत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 10:47 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 14 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2023: हवामहल प्रीमियर लीग की आज से शुरूआत, 'केंद्र सरकार ने लूट मचा रखी है'-गहलोत

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 14 सितंबर 2023 LIVE : राजस्थान में सूखे के बाद बारिश की उम्मीद नजर आ रही है। बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। हवामहल विधानसभा प्रीमियर लीग की आज से शुरूआत होने जा रही है। मारवाड़ मूंडवा में बुधवार देर शाम 132 केवी जीएसएस के पीछे जंगल में आग लग गई। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सांस्कृतिक रूप से मजबूत किया है और इस विरासत के जरिए देश को वैश्विक मंच पर ‘शक्ति केंद्र’ के रूप में स्थापित किया है।
  • राजस्थान में सूखे के बाद बारिश की उम्मीद नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, 5 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • सीएम अशोक गहलोत ने कोटा शहर में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण करने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लूट मचा रखी है।
  • हवामहल विधानसभा प्रीमियर लीग की आज से शुरूआत होने जा रही है। यह लीग 14 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। यह लीग जयपुर के गणगौरी बाजार स्थित चौगान स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
  • बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjapur.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
  • मारवाड़ मूंडवा में बुधवार देर शाम 132 केवी जीएसएस के पीछे जंगल में आग लग गई। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाकर आग को बुझा दिया।
  • रामदेवरा समाधि स्थल जाते समय पोकरण के सांकड़ा रोड पर एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जिनकी हालत गंभीर उनको जोधपुर रेफर किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article