Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 13 सितंबर 2023 LIVE : जज ने मोनू मानेसर को पुलिस को 2 दिन के रिमांड पर दे दिया। कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ रोष जताते हुए अपना सिर मुंडवा लिया। वहीं, अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना से एक मामला सामने आया है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- नासिर-जुनैद हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस नूंह से शाम 7 बजे कामां लाई। जज ने मोनू मानेसर को पुलिस को 2 दिन के रिमांड पर दे दिया।
- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस की राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। मोनू मानेसर को ‘निर्दोष गो-भक्त’ बताया और आरोप लगाया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम वोट को साधने के लिए राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उसे गिरफ्तार कराया है।
- कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ रोष जताते हुए अपना सिर मुंडवा लिया। भरत सिंह ने गहलोत पर एक भ्रष्ट मंत्री को बचाने और उनकी सलाह की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।
- भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने राजस्थान के राज्य सरकार पर चंबल रिवरफ्रंट को लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नियमों का उल्लंघन किया है। इस परियोजना में चंबल अभयारण्य के बफर जोन के दो-तीन किमी को कवर किया गया है।
- राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गए।
- प्रताप नगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में एक मकान से चोर लगभग 80-90 तोला सोना, 2 लाख रुपए और 3 किलो चांदी के आभूषण चुरा कर भाग गए। बताया जा रहा है परिवार वाले बाहर माता की निधन का शोक मनाने गए थे।
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विजय स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्धांजलि पेश की। साथ ही तनोट माता मंदिर के दर्शन भी किए।
- अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना से एक मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
- राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी एरिया में सूखे और गर्मी से लोग परेशान है। दरअसल, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में कल से छिटपुट बारिश हो सकती है।
