राजस्थान में होगी गर्मी की छुट्टी, 5 से 8 जून के बीच आंधी-बारिश के आसार

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके प्रभाव से 5 से 8 जून तक आंधी और बारिश होने के आसार है। आज यहां का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में बारिश ने भीषण गर्मी के दौर से राहत दिलाई है। यहां मौसम में हुए बदलाव के कारण हीटवेव का असर भी कम हो गया है। दरअसल एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लोगों को नौतपा के प्रकोप से लोगों को राहत मिली है। इसके बाद राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके प्रभाव से 5 से 8 जून तक गरज के साथ कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Rajasthan Weather Rain.

राजस्थान में आंधी-बारिश के आसार

आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटों में कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को सबसे श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यहां का तापमान 46.5 डिग्री रहा। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। आज यहां आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32ड डिग्री के आसपास रह सकता है।

End of Feed