Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। 22 अगस्त से यहां तेज बारिश का सिलसिला फिर से देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है। साथ ही उन्हें जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने को भी कहा है।
राजस्थान का मौसम
ये भी पढ़ें - Delhi-NCR Weather Today: आज दिल्ली में झमाझम होगी बारिश, वीकेंड पर मौसम रहेगा सुहावना; IMD का येलो अलर्ट
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम और भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जिन 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें राजधानी जयपुर समेत अजमेर, अलवर, भरतपुर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, टोंक, बाड़मेर, करौली, सवाई माधोपुर, पाली और नागौर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, झालावाड़, प्रतापगढ़, सिरोही और राजसमंद में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अगले दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र ने 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को कोटा, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं जैसलमेर छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अगस्त को उदयपुर, सिरोही और राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त को बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट है।
शुक्रवार को कहां-कितनी बारिश हुई
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में 83 मिमी हुई। इसके अलावा जोधपुर के शेरगढ़ में 57 मिमी, प्रतापगढ़ के धरियावद में 52 मिमी, लूणी में 50 मिमी, सरमथुरा में 40 मिमी, भीलवाड़ा के बनेड़ा में 40 मिमी और कारेड़ा में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई।
