जयपुर

Rajasthan: अचानक ब्रेक लगाने से हुआ भीषण हादसा, 300 मीटर तक घसीटता रही कार, एक की मौत 5 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 03:56 PM IST

Rajasthan Road Accident: गुरुवार यानि 21 सितंबर को सुबह कीरब 6 बजे देवली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के समीप आगे की ओर चल रही एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

Rajasthan: अचानक ब्रेक लगाने से हुआ भीषण हादसा, 300 मीटर तक घसीटता रही कार, एक की मौत 5 घायल

Rajasthan Road Accident: देवली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के समीप ट्रक डाइवर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार ट्रक के पीछे घुस गयी,जससे भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके फरार हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी एक ही परिवार के लोग थे।

300 मीटर तक घसीटती रही कार

दरअसल, यह सभी लोग मोबाइल कंपनी एयरटेल का टावर बनाने का काम करते हैं। कार में सवार 6 लोग मध्यप्रदेश से मेरठ जा रहे थे। तभी गुरुवार यानि 21 सितंबर को सुबह कीरब 6 बजे देवली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के समीप आगे की ओर चल रही एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही कार ट्रक के नीचे घुस गई। ट्रक के नीचे घुसने के बाद कार करीब 300 मीटर तक घसीटती हुई गई।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

इस भीषण हादसे में एक लोग की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को साइड में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि यह हादसा पनवाड़ मोड़ पर सुबह 6:30 से 7 के बीच हुआ। मृतक के शव को मोर्च्युरी में रखवाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article