राजस्थान के अजमेर में एक दुल्हन ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, युवती की एक दिन पहले 7 जुलाई को शादी हुई थी। घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे की बीके कौल नगर स्थित गोकुलधाम अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बताया कि कोमल शर्मा पत्नी रौनक बंसल ने सुसाइड कर ली है।
अजमेर दुल्हन आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
बताते हैं कि दुल्हन जिसका नाम कोमल शर्मा था वो जयपुर की रहने वाली थी उसकी अजमेर के रौनक बंसल से 7 जुलाई को शादी हुई थी
कोमल और रौनक की इंटर कास्ट अरेंज मैरिज थी, रौनक का साड़ियों का बिजनेस है।
अच्छा खासा खुशी का माहौल था मेहमान भी घर पर ही थे
सोमवार यानी 8 जुलाई को सुबह 4 बजे फेरे हुए थे,सुबह 7 बजे दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे थे इसके बाद घर में दुल्हन के आने पर रस्में चल रही थीं, सब नाच गए रहे थे अच्छा खासा खुशी का माहौल था मेहमान भी घर पर ही थे।
दुल्हन बोली कि मैं कुछ देर छत पर टहलने जा रही हूं
शादी की अन्य रस्में निभाई जा रही थीं रस्मों के बाद दुल्हन बोली कि मैं कुछ देर छत पर टहलने जा रही हूं अभी कुछ देर ही हुई थी कि बाहर शोर सुनाई दिया।
कोमल को परिवार के साथ हॉस्पिटल लेकर गया
पति दौड़ता हुआ बाहर भागा और कोमल को परिवार के साथ हॉस्पिटल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बताते हैं कि युवती की बहन ने कहा कि फेरों में दूल्हे ने झगड़ा किया था वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर नई नवेली दुल्हन किन परिस्थितियों में कूदी।
