Gorakhpur Suicide News: वाराणसी में बेरोजगारी के कारण पति के सुसाइड करने की सूचना मिलने पर पत्नी ने भी संडे गोरखपुर में घर पर जान दे दी, मृतका शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर की बेटी थी, पति का नाम हरीश था उसने वाराणसी के सारनाथ में आत्महत्या कर ली
वहीं 28 साल की पत्नी संचिता ने गोरखपुर में अपने पिता के घर पर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि पति हरीश ने वाराणसी के एक होटल में फांसी से लटक कर जान दी वहीं पत्नी ये खबर सुनकर बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी, पुलिस जांच में जुट गई है।
संचिता और हरीश ने 2 साल पहले ही लव मैरिज की थी
सारनाथ के एक होटल के कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला पति हरीश बिहार स्थित बाढ़ का रहने वाला था, संचिता और हरीश ने 2 साल पहले ही लव मैरिज की थी।
हरीश MBA पास था और वो मुंबई में प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रहा था
हरीश MBA पास था और वो मुंबई में प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रहा था वहीं पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से उसकी देखभाल के लिए वह गोरखपुर आया तो नौकरी से हाथ धो बैठा उसके बाद से वो दोबारा नौकरी ना मिलने से काफी परेशान था जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।
