करो योग रहो निरोग! International Yoga Day पर बाबा रामदेव ने बच्चों संग किया योग

International Yoga Day: आज दुनियाभर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड के हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ योग किया। इस दौरान बच्चों सते कई अन्य लोगों ने भी उनके साथ योग किया।

International Yoga Day: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में योग किया। इस कार्यक्रम में बच्चे और कई अन्य लोग भी शामिल हुए और बाबा रामदेव के साथ उन्होंने योग किया। योग दिवस के मौके पर देशभर में कई योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (फोटो साभार - ANI)

इस साल योग दिवस की थीम

दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग मनाया जाता है। 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस साल विश्वभर में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के दिन पूरे विश्व में योग और ध्यान पर जोर दिया जाता है। योग दिवस पर हर साल अलग थीम तय की जाती है। इस साल 2024 की योग थीम है - 'स्वयं और समाज के लिए योग' (Yoga for Self and Society)। योग दिवस को मनाने का उद्देश्‍य योग के जरिए लोगों को स्‍वस्‍थ और निरोगी जीवन के प्रति जागरुक करना है।

End of Feed