शहर

AI Impact Summit का बदला शेड्यूल, 19 को जनता के लिए रहेगा बंद, अब 21 फरवरी को मिलेगा नया मौका

‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ आम जनता के लिए 19 फरवरी को बंद रहेगा। इस दिन पीएम मोदी मुख्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई वैश्विक नेता शामिल होंगे। आम लोगों के लिए एक्सपो की अवधि बढ़ाकर इसे 21 फरवरी को भी खोला जाएगा।

Image

इंडिया एआई एक्सपो समिट

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम और वैश्विक नेताओं की मौजूदगी के कारण ‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ (India AI Expo Summit) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 19 फरवरी को आम जनता के लिए एक्सपो बंद रहेगा, इसके बजाय लोगों के लिए इसे एक अतिरिक्त दिन यानी 21 फरवरी को खोला जाएगा। पीएम मोदी 19 फरवरी को मुख्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे 20 राष्ट्राध्यक्ष

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, ’’ 19 फरवरी को एक्सपो बंद रहेगा। भारी उत्साह के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह शनिवार 21 फरवरी को खुला रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित 20 राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।कृष्णन ने कहा, ’’ हम प्रतिबंधों के कारण जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते, इसीलिए कल एक्सपो न खोलने का निर्णय लिया गया है।’’

16 फरवरी से शुरू हुआ एआई समिट

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इससे पहले एक्सपो का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच निर्धारित था। लेकिन अब इसे आम जनता के लिए 19 फरवरी की बजाय 21 फरवरी को खोला जाएगा। इस समिट में दुनियाभर के नेता, बड़ी कंपनियों के सीईओ, स्टार्टअप्स और टेक उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में इस बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद सख्त कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल के आसपास एंट्री-ड्रोन सिस्टम और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम भी लगाया गया है। इसके अलावा 500 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिसमें फेस रिकग्निशन, वीडियो एनालिटिक्स और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक भी शामिल हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article