खुलेआम बिक रहे थे पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स; LCB ने कसा शिकंजा, दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र के धुले जिले में अवैध रूप से पाकिस्तान निर्मित कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने के मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें दो व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है। एलसीबी की छापेमारी में बिना वैध बिल के हजारों रुपये के कॉस्मेटिक्स जब्त किए गए।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में पाकिस्तान निर्मित कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने के आरोप में दो व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संबंधित सामान को जब्त कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि बरामद किए गए उत्पादों के लिए कोई वैध या आधिकारिक बिल उपलब्ध नहीं था। यह कार्रवाई स्थानीय क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम द्वारा की गई।

Case filed against traders selling Pakistani cosmetics in Maharashtra

महाराष्ट्र में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज

कई तरह के कॉस्मेटिक्स जब्त

एलसीबी टीम ने धुले में कार्रवाई करते हुए कैलाश देवानंद नानकानी की जय शंकर मार्केट स्थित ‘श्री साईं ट्रेडर्स’ से 30,063 रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए। इसके अलावा, नेशनल हाई स्कूल के पीछे स्थित पब्लिक मार्केट में ‘बिग बाजार’ नामक दुकान, जिसे फजलू रहमान मोहम्मद सलीम अंसारी संचालित करते हैं, वहां से 31,411 रुपये के विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक्स जब्त किए गए।

End of Feed