Delhi News: तेज हवाओं के चलते IGI पर एयर इंडिया के 3 विमानों को नुकसान, ऑपरेशन से हटाए गए

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) टर्मिनल-2 पर तेज बारिश और हवा के चलते एयर इंडिया के तीन विमानों को जमीनी उपकरण टकराने से नुकसान पहुंचा है और उन्हें परिचालन से फिलहाल हटा लिया गया है।

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के तीन छोटे विमानों को रविवार को उस समय नुकसान पहुंचा, जब अचानक तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर मौजूद सहायक उपकरण उनसे टकरा गए। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने इस संबंध में जानकारी दी है।

Air India pti

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमानों को पहुंचा नुकसान

ऑपरेटर ने कहा कि टक्कर लगने के बाद तीनों विमानों को परिचालन से हटा दिया गया है। उसने कहा कि अचानक खराब मौसम के कारण एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के जमीनी उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और टर्मिनल-2 पर खड़े विमानों से टकरा गए।

End of Feed