शहर

ग्रीन दिल्ली की रफ्तार तेज, 300 नई E-Buses की हुई एंट्री; दिल्ली का ई-बस बेड़ा 4,800 के पार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 300 बसों के शामिल होने से दिल्ली के इलेक्ट्रिक बस बेड़े की संख्या तकरीबन 4,500 से बढ़कर 4,800 हो गई है।

Image

दिल्ली को मिली 300 नई ई-बसें

KEY HIGHLIGHTS
  • नई ई-बसों के साथ दिल्ली का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 4,800 तक पहुंचा।
  • आरके पुरम में अमित शाह और रेखा गुप्ता ने 300 नई ई-बसों को रवाना किया।
  • PM Drive योजना के तहत दिल्ली को नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मिली।

Delhi E-Buses: राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में 300 नई इलेक्ट्रिक (ई-बसों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दक्षिण दिल्ली में बनने वाले बहु-स्तरीय (मल्टी-लेवल) बस डिपो की आधारशिला भी रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और आधुनिक बस डिपो के निर्माण से दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन तंत्र और स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था दोनों मजबूत होंगे।

इन 300 नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली के इलेक्ट्रिक बस बेड़े की संख्या लगभग 4,500 से बढ़कर 4,800 हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कुल बसों की संख्या अब करीब 7,000 है।

पिछले दिनों भी शामिल हुई थीं नई ई-बसें

दिल्ली सरकार ने हाल के दिनों में चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल किया है। इससे पहले भी कई चरणों में नई ई-बसों को सड़कों पर उतारा गया था, ताकि सार्वजनिक परिवहन की क्षमता बढ़ाई जा सके और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में डीजल और सीएनजी बसों की जगह पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता देना है।

दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 के तहत विस्तार

300 नई ई-बसों को शामिल किया जाना दिल्ली सरकार की 'दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026' का हिस्सा है। इस नीति का उद्देश्य राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, वायु प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना है। नीति के अनुसार अधिसूचना लागू होने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और परिवहन विभाग अपने बेड़े में केवल इलेक्ट्रिक बसों को ही शामिल करेंगे।

नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और संचालन के लिए केंद्र सरकार की 'पीएम ड्राइव' (PM Drive) पहल के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, पिछले वर्ष डीटीसी ने शहर के कई मार्गों पर बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई थी।

दिल्ली सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार से न केवल यात्रियों को आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि राजधानी में कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ वायु के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान