शहर

HP Weather Today: हिमाचल में तूफान और वर्षा ने मचाई तबाही, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है।

Image

हिमाचल में तूफान और वर्षा से मचाई तबाही

Himachal Pradesh Weather Today: वैसे तो पूरे देश में ही मौसम की चाल बदली हुई है। लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घंटों तक तूफान के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए और एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने वीकेंड पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। कहीं येलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को कम से कम और आवश्यक होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल और किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया अलर्ट -

कल कैसा रहा मौसम का हाल

शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई, जिससे स्कूल और ऑफिस जाने वाले बच्चों और नौकरी पेशा करने वाले लोगों को बहुत परेशानी हुई। आसमान में काले बादल छाए होने के कारण दृश्यता कम हो गई और वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 3 घंटों तक तूफान के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। ऊंची चोटियों वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ। शुक्रवार को शिमला समेत मंडी, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मनाली में बारिश दर्ज की गई थी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी शनिवार, 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों यानी बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, सिरमौर, लाहौल एंड स्पीति, किन्नौर और हमीरपुर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो 31 मई से 2 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में भारी ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाओं के लिए 'येलो' चेतावनी भी जारी की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article