हिमाचल में बिगड़ा मौसम! भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में भूस्खलन से सड़कें प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर दो दिन का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके बाद 6 और 7 जुलाई को मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार रात से भारी बारिश जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • बुधवार रात से जारी भारी बारिश
  • भूस्खलन से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित

Himachal Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में बुधवार देर से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल अलग-अलग स्थानों भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने दो दिन का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इस हफ्ते हिमाचल का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून एक्टिव होने से पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश हो रही है। प्रदेश में 5 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 और 7 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 8 से 10 जुलाई तक आसमान में बिजली चमकेगी। साथ ही आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed