हिमाचल के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Himachal Pradesh Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मटौर-शिमला फोरलेन पर हुई इस घटना में पांच मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Himachal Pradesh Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मसियाणा गांव के पास मटौर-शिमला फोरलेन पर बन रहे इस पुल के निर्माण में जुटे मजदूर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

Himachal Pradesh Bridge Collapse

घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (फोटो- ANI)

आखिर कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 2 बजे उस वक्त हुआ, जब एनएचएआई की देखरेख में 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज को लॉन्च करने का काम चल रहा था। मजदूर क्रेन की मदद से स्टील के स्पैन को आगे बढ़ा रहे थे। इसी दौरान लॉन्चिंग नोज को पियर कैप के ऊपर पहुंचाया जा रहा था, तभी तकनीकी खराबी के कारण पूरा ट्रस स्ट्रक्चर अचानक नीचे गिर गया। इसके साथ निर्माण सामग्री और वहां काम कर रहे मजदूर भी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

End of Feed